BREAKING NEWSsocial activity

**नवरात्रि के पावन पर्व पर केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन ने  कन्या पूजन कर कन्याओ को भोजन करवा  उपहार देकर कन्याओ को किया सम्मानित**

*केकड़ी 18 अक्टूबर (पवन राठी )*
*नवरात्रि के पावन अवसर पर *केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन* *की ओर से पटेल आदर्श विद्या निकेतन द्वारा संचालित बाबा रामदेव बाल संस्कार केंद्र, भैरू गेट केकड़ी पर कन्या पूजन व भोजन  का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया।*

*कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानते हुए उनके पेर धोये और तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन करवाया गया तथा उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।*

*संगठन की इस पहल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सेवा, समर्पण और संस्कारों की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कन्या पूजन एवं भोजन के इस आयोजन से वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासमय हो गया।*
*इस अवसर पर *केकड़ी शहर माहेश्वरी महिला संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे*।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!