*यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी में X-Ray Interpretation एवं Clinical Demonstration पर कार्यशाला आयोजित*

*केकड़ी 12 सितम्बर (पवन राठी )*
*यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी के सर्जरी एवं प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 सितंबर 2026 को BHMS द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “X-Ray* *Interpretation एवं Clinical* *Demonstration” विषय पर एक व्यावहारिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।*
*कार्यशाला में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन, जिला चिकित्सालय, केकड़ी डॉ. संजय जगरवाल, ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की X-Ray फिल्मों का अध्ययन, पहचान, नैदानिक महत्व एवं सही Interpretation के संबंध में महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।*
*डॉ. जगरवाल ने विद्यार्थियों को X-Ray को व्यवस्थित तरीके से देखने की प्रक्रिया, सामान्य एवं असामान्य संरचनाओं की पहचान तथा विभिन्न हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों एवं चोटों में X-Ray के नैदानिक उपयोग को Clinical Demonstration के माध्यम से समझाया। विद्यार्थियों ने विभिन्न X-Ray का अवलोकन करते हुए उनसे संबंधित चिकित्सकीय पहलुओं को समझा तथा विशेषज्ञ से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।*
*इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों एवं BHMS द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।* *कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रेडियोलॉजिकल इमेज की समझ एवं क्लिनिकल निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना था।*
*इस कार्यशाला का सफल संचालन व आयोजन सर्जरी विभाग की डॉ नीता शर्मा एवं डॉ स्वाति शर्मा एवं प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की डॉ अंशुल चाहर एवं डॉ साक्षी शर्मा द्वारा किया गया ।*
*महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मीणा ने डॉ. संजय जगरवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी विभागों को भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला के आयोजन हेतु अनुरोध किया । कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रही तथा इससे उन्हें भविष्य में रोगियों के Clinical Examination एवं Radiological Findings के समन्वय में सहायता मिलेगी।*







