निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद ने किया शीतल शरबत वितरण**यात्रियों एवं आमजन को भीषण गर्मी से दिलवाई राहत*

*केकड़ी, 25 जून(जनतंत्र तक अपडेट )*
*सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी मानी जाने वाली निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा सेवा एवं परोपकार की भावना से शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित परिषद द्वारा संचालित अस्थाई जल मंदिर पर ठंडे एवं शीतल गुलाब शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से यात्रियों, आम नागरिकों, दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को विशेष राहत मिली।*
*परिषद के वरिष्ठ सदस्य कैलाश जैन ने बताया कि ज्येष्ठ माह की बड़ी एकादशी अर्थात निर्जला एकादशी का सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। इस दिन प्यासे एवं जरूरतमंद लोगों को जल एवं शीतल पेय उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों तथा राहगीरों को प्रेमपूर्वक ठंडा गुलाब शरबत पिलाया गया।*
*कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने सेवा को ही सर्वोपरि धर्म बताते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे अवसरों पर मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शरबत वितरण के दौरान लोगों ने परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।*
*इस पुण्य एवं सेवा कार्य में सुमित लोढ़ा, पुरुषोत्तम काबरा, डॉ. विष्णु कुमार तेली, डॉ. आदित्य उदयवाल* *शिवकुमार बियानी, नंदकिशोर तिवारी, नंदलाल गर्ग, गुलाबचंद सोमानी, कैलाश जैन, दिनेश वैष्णव सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।*
*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में निहित सेवा, सहयोग एवं मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। परिषद द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।*











