*केकड़ी के जिला का दर्जा बहाल करने कि मांग का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपा*

*केकड़ी 29 जून (जनतन्त्र तक अपडेट )*
*केकड़ी के जिला का दर्जा 28 दिसंबर 2024 निरस्त किये जाने के बाद से जिला बहाली कि मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन केकड़ी के बैनर तले धरना प्रदर्शन अनवरत रूप से जारी है lप्रत्येक माह कि 28 तारीख को ब्लैक डे मनाया जाता है l*
*इसी कड़ी मे सोमवार को बार एसोसिएशन सदस्यों एवं आमजन द्वारा ब्लैक डे पर केकड़ी के जिले का दर्जा बहाली कि मांग का मुख्यमंत्री मंत्री के नाम का विस्तृत ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी केकड़ी को सौंपा l*
*ज्ञापन मे जिला बनाने के कारणों एवं हटाने पर आमजन को होने वाली असुविधाओं को विस्तार से लिखा गया है l*
*आमजन को अजमेर जिला मुख्यालय तक लम्बी दूरी 145किमी दूर जाने को सरकार द्वारा मजबूर कर दिया गया जिसमे काफी समय एवं धन भी व्यय होता है -इसका भी उल्लेख ज्ञापन मे किया गया है l*
*ज्ञापन देने वालो मे बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत सचिव समकित जैन उपाध्यक्ष डी पी पंचोली मनोज आहूजा, चेतन धाबाई हेमंत जैन, परवेज नक़वी, भूपेंद्र सिंह राठौड़, सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गण एवं आमजन प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे l*










