Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSमुख्यमंत्री का प्रस्तावित केकड़ी दौरा

*अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु नें किया केकड़ी का दौरा -नगरपालिका मे किया शिविर का अवलोकन -अधिकारियो को दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित केकड़ी दौरे को लेकर अधिकारियों से कहा आपसी समन्वय से तय समय सीमा मे करें तैयारियां*

*केकड़ी 30 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*

*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मंगलवार को केकड़ी का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ संभावित कार्यक्रम को लेकरआवश्यक चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अजमेर जिले के दौरे के दौरान केकड़ी क्षेत्र में भी प्रस्तावित हो सकता है। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि ग्राम पंचायत अजगरा में वीबीरामजी योजना सहित देवली-केकड़ी-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु ने नगर पालिका परिसर में संचालित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।*
*निरीक्षण के दौरान संभावित मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था,यातायात, मंच व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।*
*जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देंश दिए कि यदि मुख्यमंत्री का का्यक्रम अंतिम रूप लेता है तो सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा ,शहर थानाअधिकारी अनिल शर्मा सहित विभित्र विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!