Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त

*जश्न ए आजादी**शान से लहराया तिरंगा -गूँजे देश भक्ति के तराने*

*विभिन्न क्षेत्रो की 75 प्रतिभाओ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओ के लिए सम्मानित किया गया*

*क्षेत्र मे विकास के नये आयाम स्थापित होंगे -शत्रुघ्न गौतम*

**केकड़ी -ब्यूरो रिपोर्ट*
*जश्न ए आजादी -80वां स्वतंत्रता दिवस का उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह प्रशासन द्वारा पटेल मैदान मे  विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया l*
*उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई द्वारा ध्वजा रोहण किया गया एवं राष्ट्रगान हुवाl उपखण्ड अधिकारी ने मार्च पास्ट की सलामी व परेड निरीक्षण  किया एवं मार्च पास्ट द्वारा   विभिन्न दुकड़ियों ने तिरंगे एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी*।
*विद्यार्थियों ने सामूहिक शारीरिक व्यायाम की आकर्षक प्रस्तुति दी।राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया l*
*इसके बादअतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने उद्दोधन दिया।उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के विकास और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों कामन मोह लिया ।*
*मुख्य अतिथ विधायक गौतम ने गिनाई विकास की उपलब्धियां:-*
*मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतमने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा किकेकड़ी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करतेहुए बड़े तालाब के करीब 10 करोड़ रुपए की लागत सेकायाकल्प सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंनेकहा कि क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यजारी हैं और आने वाले समय में केकड़ी में विकास के नएआयाम स्थापित किए जाएंगेl*

*समारोह मे क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रो की  75 प्रतिभाओ को मुख्य अतिथि एवं ए डी एम व एस डी एम द्वारा उनकी उत्कृष्ट सेवाओ के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया l*

अपना उद्बोधन देते विधायक गौतम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!