ब्रेकिंग न्यूज़सोसिअल
*नहीं रहे पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी -कल सुबह होगा अंतिम संस्कार*

*उपचार के दौरान अजमेर में ली अंतिम सांस*
*केकड़ी क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर…*
*केकड़ी 28अगस्त (पवन राठी )*
*केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल लाल धोबी का आज अजमेर में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही केकड़ी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।*
*गोपाल लाल धोबी का राजनीतिक जीवन केकड़ी नगर पालिका चुनाव से पार्षद बनकर शुरू हुआ। इसके पश्चात हुए नगर पालिका के अध्यक्ष बने।उन्होंने वर्ष 2003 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधायक बने।*
*गोपाल लाल धोबी का जन्म 3 नवंबर 1963 को केकड़ी में हुआ था। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों में शोक की लहर छा गई।*






