*2 जुलाई को होगा नवीन रामद्वारा भवन का भव्य उद्घाटन महोत्सव, तैयारियों को लेकर रामद्वारा सेवा समिति की विशाल बैठक आयोजित*

परोपकार दो प्रकार से किया जाता है—एक सत्संग के माध्यम से और दूसरा सेवा के माध्यम से। यदि सत्संग का अवसर नहीं मिले तो निस्वार्थ सेवा करके भी मनुष्य महान पुण्य अर्जित कर सकता है।” संत जग बल्लभराम*
*केकड़ी 27 जून (जनतन्त्र तक अपडेट )*
*2 जुलाई को होगा नवीन रामद्वारा भवन का भव्य उद्घाटन महोत्सव, तैयारियों को लेकर रामद्वारा सेवा समिति की विशाल बैठक आयोजित*
*नवीन रामद्वारा भवन के बहुप्रतीक्षित भव्य उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रामस्नेही वाटिका में रामद्वारा सेवा समिति, केकड़ी की एक विशाल साधारण सभा आयोजित की गई।* *बैठक की अध्यक्षता रामस्नेही संत जग बल्लभ रामजी महाराज ने की। बैठक में उद्घाटन समारोह एवं भव्य कलश यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।*
*रामद्वारा सेवा समिति के प्रमुख व्यवस्थापक रामगोपाल सैनी ने बताया कि 2 जुलाई को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह एवं विशाल शोभायात्रा एवं कलशयात्रा को लेकर जल व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, कलश पंजीयन, प्रसाद वितरण, कलश यात्रा मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक व्यवस्था सुचारू एवं अनुशासित रूप से संपन्न हो सके।*
*बैठक को संबोधित करते हुएपुष्कर से पधारे संत*
*जगबल्लभराम भंडारी महाराज ने केकड़ी की रामद्वारा सेवा समिति की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति की एकता, समर्पण और विश्वास का ही परिणाम है कि मात्र लगभग 10 माह की अल्प अवधि में इतना भव्य एवं विशाल रामद्वारा भवन निर्माण होकर उद्घाटन के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य सेवा, सहयोग और श्रद्धा का उत्कृष्ट उदाहरण है।*
*संत ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “परोपकार दो प्रकार से किया जाता है—एक सत्संग के माध्यम से और दूसरा सेवा के माध्यम से। यदि सत्संग का अवसर नहीं मिले तो निस्वार्थ सेवा करके भी मनुष्य महान पुण्य अर्जित कर सकता है।” संत जग बल्लभराम भंडारी ने कहा कि आज के 250 वर्ष पूर्व रामस्नेही संप्रदाय के संत रामचरण महाराज ने खारे कुएं के पास भजन कीर्तन की साधना की जिसके प्रताप से इस रामद्वारे का निर्माण हुआ यह किसी से नहीं बना केवल उनके भजन के प्रताप से बना है। इस राम द्वारा के बनने से कोई बड़ी उपलब्धि नहीं हो जाती जब तक की इस स्थान पर प्रतिदिन सत्संग कीर्तन नहीं होता है । चुने पत्थर की दीवारों से तो अनेक भवन बने हुए हैं । उससे कोई मतलब नहीं निकलता जब तक की उस स्थान पर प्रतिदिन नियमित संकीर्तन,हरि नाम जप नहीं होताहै। साधना के बगैर सब व्यर्थ है ।*
*केकड़ी नगर के नागरिकों से आहवान किया कि आप सभी समय निकालकर प्रतिदिन हरि नाम सुमिरन के लिए जब भी आपको समय हो तब पधार कर इस रामद्वारा की सार्थकता को पूरा करें।*
*उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एकजुट होकर सेवा भाव से कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह भव्य रामद्वारा भवन आज समाज की आस्था और एकता का प्रतीक बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने सभी सेवाभावियों का आभार व्यक्त करते हुए उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।*
*रामद्वारा सेवा समिति के व्यवस्थापक आनंदीराम सोमानी ने बताया कि 2 जुलाई को प्रातः सवा नौ बजे केकड़ी स्थित बिजासन माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी।* *कलश यात्रा में महिलाएं लाल चुनरी की साड़ी धारण कर सिर पर कलश रखकर चलेंगी, जबकि पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा एवं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।*
*कलश यात्रा बिजासन माता मंदिर से प्रारंभ होकर अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक एवं मानक चौक होते हुए नवीन रामद्वारा भवन पहुंचेगी। कलश यात्रा के पश्चात दोपहर सवा बारह बजे नवीन रामद्वारा भवन का उद्घाटन समारोह परम पूज्य पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयालजी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में उनके करकमलों से लोकार्पण किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम होंगे।*
*बैठक में हीराचंद खूटेटा, राजेंद्र फतेपुरिया, सत्यनारायण मेवाड़ा, महेंद्र प्रधान, पवन राठी, बंशीलाल जांगिड़, ज्ञानप्रकाश राठी, निरंजन तोषनीवाल, दीपक गोयल, विनोद विजयवर्गी, भागचंद पारीक, विष्णु साहू, दशरथ जाट, कैलाश माली, शोभाराम माली , तुलसीराम विजयवर्गी , रमेश जी नवाल, गुलाब जी सोमानी ,यज्ञनारायण सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी,शंकर माली, भगवान साख्य सहित बड़ी संख्या में रामद्वारा सेवा समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति महिला मंडल की सविता तोषनीवाल,मीरा माली,सरोज सोमानी, वंदना विजयवर्गीय, पिंकी वैष्णव, मेना वैष्णव, आशा माली, बसंती मंत्री,मीरा माली,मीरा शाक्य,सुरज विजय, गीता माली, निर्मला सोमानी, आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं।*
*2 जुलाई को आयोजित होने वाला यह भव्य उद्घाटन समारोह एवं कलश यात्रा केकड़ी नगर के धार्मिक एवं सामाजिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनने जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।*










