सरवाड़ थानाधिकारी के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम नें अपहरण, बलात्कार व पोक्शो एक्ट के एक आरोपी को दबोचने मे की सफलता प्राप्त*

नाबालिग को किया दस्तयाब*
*कैकड़ी-सरवाड़ 25 जून (जनतंत्र तक अपडेट ): सरवाड़ थाना धिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व मे गठित विशेष पुलिस टीम ने अपहरण, बलात्काट व पोक्सो एक्ट के मामलेमें एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग को भी दस्तयाब कर लिया है।*
*पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 16 जून 2026 को सरवाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव मे रात के समय लघु शंका के लिए घर से बाहर निकली 16 वर्षीय नाबालिग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने व आस-पड़ोस में पूछताछ के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा , तो पीडिता के पिता ने थाने में नामजद रिपोर्टद र्ज करवाई थी । शिकायत में पुखराज उर्फ* *पोखर गुर्जर निवासी बूबकिया (भिनाय) पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई गई थी ।पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत अनुसंधान शुरु किया।*
*मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक हषवर्धन अग्रवाला के निदेंशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील के* *सुपरविजन एवम वृत्ताधिकाटी हर्षित शर्मा के निदेंशन में सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान व* *मुखबिरो की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पोखर गु्जर (21) पुत्र छीतटगुर्जर निवासी बुबकिया (थाना भिनाय) को दबिश देकर धर दबोचा।*पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर* *न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है। आरोपी को दबोचने व मामले का खुलासा करने वाली विशेष टीम में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, हेडकांस्टेबल राजकिरण सिंह, कांस्टेबल शुभकरण, दातारसिंह व कमलेश शामिल थे l*







