Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSसंगठन गतिविधियां

राधेश्याम चेचानी के नेतृत्व में दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की नई टीम निर्विरोध निर्वाचित*

*लगातार दूसरी बार बने चेचानी प्रदेशाध्यक्ष, रामगोपाल सोमानी प्रदेश मंत्री व ओमप्रकाश गंदोड़िया कोषाध्यक्ष*

*प्रमुख पदों पर भीलवाड़ा का दबदबा, शिक्षा, संगठन और युवा सशक्तीकरण रहेगा प्राथमिकता*

**भीलवाड़ा ( ब्यूरो रिपोर्ट )।* *दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सत्र 2026-29 के लिए रविवार को आजाद नगर स्थित आनंदम् भवन में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में समाज ने एक बार फिर सर्वसम्मति की परंपरा को कायम रखते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया। चुनाव में राधेश्याम चेचानी लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए, जबकि रामगोपाल सोमानी को प्रदेशमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा जिले के समाजजनों का विशेष प्रतिनिधित्व देखने को मिला। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मूंदड़ा ने बताया कि समाज के नवीन भवन आनंद, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक विजयशंकर मूंदड़ा एवं अशोक जैथलिया की देखरेख में प्रारंभ हुई। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी नामांकन वैध पाए गए तथा प्रत्येक पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने से सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई, जिससे समाज में एकजुटता का सकारात्मक संदेश गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी मूंदड़ा ने बताया की नई कार्यकारिणी में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गंदोड़िया, प्रदेश संगठन मंत्री पद पर महेंद्र काकाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गट्टानी (भीलवाड़ा), सत्येंद्र बिड़ला, सुरेश कचोलिया, राधेश्याम सोमानी (मरुधरा) तथा उदयपुर के राकेश मूंदड़ा निर्वाचित हुए। प्रदेश संयुक्त मंत्री पद पर केदार न्याती (राजसमंद), महेश असावा (उदयपुर), राजेंद्र भदादा (भीलवाड़ा), संजय राठी (गुलाबपुरा) एवं गोवर्धन सोमानी (बनेड़ा) को निर्विरोध चुना गया।* *मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चित्तौड़ जिले में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाने के कारण वहां के पद फिलहाल रिक्त रखे गए हैं, जिन पर आगामी प्रक्रिया के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। कार्यालय मंत्री पद पर देवेंद्र सोमानी निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद आनंदम् परिसर में समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुभकामनाएं दीं। नई कार्यकारिणी में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व भीलवाड़ा जिले का रहा, जबकि राजसमंद एवं उदयपुर जिलों से भी समाज के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इससे समाज के संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न जिला इकाइयों एवं समाजबंधुओं ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता, युवा सशक्तीकरण तथा सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करेगी। तथा दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा को और अधिक सशक्त बनाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मूंदड़ा के साथ ही चुनाव अधिकारी टीम में रतनलाल मंडोवरा, राजेंद्र बिड़ला, राजेंद्र पोरवाल एवं पवन कुमार बांगड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी प्रक्रिया अनुशासित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। निर्वाचन समारोह में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री जगदीश प्रसाद कोगटा, पुष्कर सेवा सदन के उपाध्यक्ष अनिल बांगड़, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला महेश सेवा निधि के सचिव प्रहलाद राय लढ़ा, रामेश्वरम अध्यक्ष कैलाश कोठारी, महेश सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र कचोलिया, नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया, पुर्व नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, सुशील मरोटिया, दिनेश तोषनीवाल, कृष्णगोपाल जाखेटिया, दिलीप तोषनीवाल, दिनदयाल मारू, श्यामसुन्दर नौलखा, भैरूलाल काबरा, गोपाल नराणीवाल, केजी राठी, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, लोकेश आगाल, महेश जाजू, दिनेश राठी (मरूधरा), प्रकाश चन्द्र पोरवाल, सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।*
*हर दो माह में हो कार्यसमिति की बैठक : रामपाल सोनी*
*महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए हर दो माह में कार्यसमिति की बैठक आयोजित होनी चाहिए। ताकि महासभा की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने महासभा की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने, पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करने तथा उच्च शिक्षा, रोजगार और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।*
*समाज हित में करेंगे प्रभावी कार्य : नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष चेचानी*
  *नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चेचानी ने कहा की महासभा की योजनाओं को गति देने के लिए सभी जिलाध्यक्षों के साथ नियमित बैठकें की जाएंगी। उन्होंने समाज उत्थान, शिक्षा, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने के साथ सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए जनजागरण चलाने का संकल्प व्यक्त किया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!