Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSमुख्यमंत्री का केकड़ी दौरा

11जुलाई को मुख्यमंत्री रहेंगे केकड़ी दौरे पर -करेंगे फॉर लेन सडक निर्माण के प्रथम फेज का शिलान्यास -विधायक गौतम ने प्रेस वार्ता कर दीं जानकारी

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, अन्य विकास कार्यों का होगा ऑनलाइन लोकार्पण

केकड़ी, 3 जुलाई(ब्यूरो चीफ -जनतंत्र तक अपडेट )
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 जुलाई को केकड़ी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे देवली-केकड़ी-नसीराबाद फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास करेंगे। लगभग 575 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे।

इस संबंध में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने शुक्रवार को अजमेर रोड स्थित होटल एंबिसिया में आयोजित प्रेस वार्ता में दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विधायक गौतम ने कहा कि देवली-केकड़ी-नसीराबाद फोरलेन बनने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, व्यापार एवं उद्योग को गति मिलेगी तथा आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल सरकार ने केकड़ी के विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केकड़ी के रिंग रोड का कार्य “सांप-सीढ़ी” की तरह बना दिया गया था, जिससे लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार योजनाबद्ध तरीके से अधूरे कार्यों को पूरा कर रही है और केकड़ी के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रशासन भी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!