*शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया आक्रोश।*

*सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नया गांव मीणा के ग्राम *ऊंदरी के सरकारी स्कूल का मामला।*
*पारा व मीनो का नया गाँव के प्रधानाचार्यो को विभाग ने सोंपी जांच*
*ग्रामीणों ने दीं उक्त शिक्षक को हटाने की सी बी ई ओ को शिकायत*
*सावर 20अगस्त (रमेश पाराशर)*
*अजमेर जिले में सावर उपखंड क्षेत्र की मीणों का नयागांव ग्राम पंचायत के उंदरी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के शराब के नशे में स्कूल आने का मामला सामने आया है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भीमा राम नशे की हालत में स्कूल के खेल मैदान में घास पर ही सो गए।*
*ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानाध्यापक इतने नशे में थे कि उन्हें कुछ होश नहीं था। इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष और अन्य ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उन्होंने शराबी शिक्षक को मैदान से उठाकर पानी से मुंह और सिर धोया, लेकिन उन्हें होश नहीं आया।*
*ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी सावर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी। उन्होंने विद्यालय समय में शिक्षक के नशे में आने और इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर गहरी चिंता व्यक्त की।* *ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और उन्हें हटाने की मांग की है।*
*मामले को लेकर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गणपत लाल मीना ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल आने की शिकायत मिली है। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीणों का नयागांव और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारा के प्रधानाचार्यों को मामले की जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।*







