ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा जगत

*राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में NSS का प्रथम एक दिवसीय कैंप संपन्न*

*स्वयंसेवकों ने ‘माई भारत’ पोर्टल पर किया पंजीकरण*

*केकड़ी 12 सितम्बर (पवन राठी )*
*राजकीय महाविद्यालय* *केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत प्रथम एकदिवसीय कैंप का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रजनी द्वारा मां सरस्वती के पूजन और NSS लक्ष्य गीत के साथ किया गया। प्रथम सत्र में पूर्व कार्यक्रम प्रभारी व सहायक प्रोफेसर ज्योति मीणा ने स्वयंसेवकों को NSS के इतिहास और इसकी* *कार्यप्रणाली से विस्तार से रूबरू कराते हुए आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं डॉ. रजनी ने राष्ट्र व समाज हित में NSS की महत्ता पर प्रकाश डाला और सत्र के अंत में स्नेहल वैष्णव ने सभी को कर्तव्यों एवं सेवा की शपथ दिलाई। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आनंद पाराशर एवं कंप्यूटर प्रभारी अक्षा शेख के निर्देशन में 50 से अधिक* *स्वयंसेवकों का ‘माई भारत’ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें इसके महत्व को गहराई से समझाया गया, साथ ही* *विद्यार्थियों से VBYLD क्विज भी करवाई गई; इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. शहजाद अली, प्रवीण वर्मा, मनोज कुमार ढाका, सुमन मीणा, पुष्पेंद्र यादव सहित गैर-शैक्षणिक कर्मचारी हर्षित व कुसुम आदि उपस्थित रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!