*बीएड के छात्रों का भविष्य महोत्सव संपन्न*

*राष्ट्र निर्माता शिक्षक को संस्कारवान बच्चे तैयार करने चाहिए-शीशपाल*
*सावर 29 जून (जनतन्त्र तक अपडेट )*
*निर्मला कोठारी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सावर के बीएड के द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापकों का भविष्य महोत्सव संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ शीशपाल गांधी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गुलाबपुरा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है भविष्य में शिक्षक बनने के बाद संस्कारवान बच्चे तैयार करें। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक एस एन न्याति ने की और उन्होंने बताया कि शिक्षक कॉम्पिटिशीन की तैयारी कर अध्यापक बनने के लिए पूरी मेहनत करें और अपने परिवार के सदस्यों का और कॉलेज का नाम रोशन करें।*
*समारोह के विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार शेवानी जिया लाल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय अजमेर का कॉलेज के कोषाध्यक्ष अविनाश कोठारी ने साफा व माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। लायन रामेश्वर प्रसाद सुवालका अध्यक्ष लायंस क्लब सावर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की कॉम्पिटिशीन की तैयारी कर शिक्षक बनने का प्रयास करें।* *कॉलेज निदेशक एस एन न्याति एवं अविनाश कोठारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अनुशासित जीवन का महत्व बताया। डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि निर्मला कोठारी एक अच्छी शिक्षिका थी उसका नाम रोशन करने के लिए आप भी उसी की तरह अच्छे शिक्षक बनकर परिवार का नाम अमर करें।*
*प्राध्यापक धनराज जांगिड़ ने रामेश्वर प्रसाद सुवालका का माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। बाहर से पधारे अथिति श्रीमती दीपिका शेवानी को प्राध्यापक आशा त्रिपाठी ने माला पहनाकर एवं मोनिका माहेश्वरी ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। आभार प्रदर्शन प्राध्यापक छीतर लाल बलाई ने किया।*
*कार्यक्रम का संचालन धनराज जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक छीतर लाल बलाई, आशा त्रिपाठी, मोनिका माहेश्वरी, राजेंद्र मीणा, तंजीम खान, कार्यालय सहायक श्यामलाल नुवाल, मौजूद रहे एवं 88 बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापक उपस्थित थे।*








