
*शोभायात्रा मे उमड़ा जन सैलाब -बर्फीनी बाबा की मनमोहक झांकी रही आकर्षण का केंद्र*
*केकड़ी 23 जून (जन तंत्र तक अपडेट )*
*माहेश्वरी समाज, केकड़ी द्वारा भगवान श्रीमहेश के पावन पर्व महेश नवमी पर आयोजित भव्य एवंऐतिहासिक शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन काअद्वितीय उदाहरण बन गई।*
*महेश जयंती के दिन कार्यक्रमों का श्रीगणेश पुरानी केकड़ी स्थित माहेश्वरी भवन मे भगवान शिव की पूजा अर्चना से हुवा l*
*इसके बाद समाज की मातृशक्ति, युवा वर्ग,नवयुवक मंडल, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की सहभागिता से निकली शोभायात्रा ने नगर में धा्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण का सृजन कर दिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गौरी शंकर महादेव मंदिर स्थित माहेश्वरी भवन, पुरानीकेकड़ी से हुवा जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये जयपुर रोड स्थित श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल पंहुची*
*श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल भवन मे भगवान शिव की पूजा अर्चना आरती की जाकर प्रसाद वितरित किया गया एवं आइसक्रीम का वितरण किया गया l*
*शोभायात्रा मे भगवान श्रीमहेश के जयघोषों, भजनों एवं धार्मिक नारों गुंजायमान रहे lशोभयात्रा का मार्ग मे अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय से स्वागत हुवा l*
*बीच शोभायात्रा प्रगति मंडल से रवाना होकर महेश वाटिका पंहुच संपन्न हुई l*
*महेश वाटिका परिसर मे स्थित पुरनेश्वर महादेव मंदिर मे भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया l*
*शोभायात्रा यात्रा मे शिंव-पार्वती एवं अमरनाथ बरफानीबाबा की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन इस वर्ष की शोभायात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा तैयार की गई भव्य एवं सजीव झांकियां रहीं। युवाओं ने कई दिनों तकअथक परिश्रम कर भगवान शिव-पार्वती की दिव्य झांकी तथाअमरनाथ बफानी बाबा की अद्धत झांकी को आकर्षक स्वरुपप्रदान किया जो आकर्षण का केंद्र रही l*
*झांकियों की कलात्मक सजावट, प्रकाशव्यवस्था, धार्मिक भाव-भंगिमाएं एवं आध्यात्मिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुण्ध कर दिया। शोभायात्रा मार्ग में जहां-जहां झांकियां पहुंचीं, वहां नवयुवक मंडल ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान शोभायात्रा को सफल एवंव्यवस्थित बनाने मैं माहेश्वरी नवयुवक मंडल की भूमिका विशेष रुप से सराहनीय रही।*




















