Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़स्वास्थ्य सेवाएं

*रक्तदान शिविर 28 जून हेतु- डोर टू डोर जागरूकता अभियान आरंभ किया गया।*

*केकड़ी 24 जून (जनतंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी द्वारा आगामी 28 जून 2026 रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन अजमेर रोड पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।*
*केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक कुमार रंगवानी के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर की तैयारी शुरू कर दी गई है।* *इसके अंतर्गत डोर टू डोर प्रचार भी शुरू किया गया है। रक्तदान शिविर की जानकारी एवं प्रचार हेतु केकड़ी शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स बैनर लगा दिए गए हैं l*
*निरंकारी महिला सेवा दल की बहनों ने बताया कि इस प्रचार में,रक्तदान की जागरूकता हेतु कई टीमों का गठन कर केकड़ी अजमेर रोड स्थित , पीर बाबा, कल्याण कॉलोनी, मास्टर्स कॉलोनी आदि के आसपास के क्षेत्रों  में घर-घर जाकर रक्तदान हेतु जागरूक किया गया है।*
*इस रक्तदान शिविर में राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, राजकीय जनाना चिकित्सालय अजमेर, राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के विशेषज्ञ विशेषज्ञों की देखरेख में रक्त का संकलन किया जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!