*मोहर्रम सहित आगामी त्यौहारो को लेकर सी एल जी एवम सुरक्षा सखियों की बैठक संपन्न*

*त्यौहार शांति एवम सुरक्षा के साथ मनाये -राजेश कुमार मील-ADL -SP*
*केकड़ी 24 जून (जनतंत्र तक अपडेट )*
*केकड़ी शहर थाने मे आज मोहर्रम सहित आगामी त्यौहारो के मध्य नजर सी एल जी एवम सुरक्षा सखियों की बैठक उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित की गई l*
*बैठक मे उपखंडअधिकारी सुरेश कुमार , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकराजेश कुमार मील, उपाथीक्षक हर्षित शर्मा एवंकेकड़ी सिटी पुलिस थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने त्यौहार के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की मुहरम के दौरान बाजार में वाहनों को व्यवस्थित कराने समेत शहर में शांति एवं कानूनव्यवस्था को लेकर किया विचार-विमर्श , सभीशहरवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहारमनाने एवं सहयोग के लिए की अपील।*
*बैठक मे विगत तीन वर्षो से एक युवक द्वारा ताजिये निकालने के दौरान व्यवधान उत्पन्न किये जाने का प्रकरण उठा जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया l*












