*प्रशासन मस्त -जनता त्रस्त**बस स्टैंड -सरदार पेट्रोल पंप के पास खोदा गया गड्ढा दे रहा हादसो को न्योता*

*केकड़ी 28 जून (जन तंत्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*अजमेर कोटा रोड पर स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पास स्थित सार्वजनिक मूत्रालय के पास जलदाय विभाग के ठेकेदार द्वारा लगभग 7-8 दिन पूर्व खोदा गया गड्ढा अब हादसों को न्योता देता नजर आ रहा है कभी भी बड़ा हाद सा हो सकता है l*
*दूसरी और जलदाय विभाग के अधिकारी कुम्भकरनी निद्रा मे इस कदर लीन है की वो सुध बुध खो बैठे है l*यह भूल बैठे है कि खोदे गए गड्ढे से कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है lअ धिकारियों को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है चाहे जनता जिए या मरे!*
*सूत्रों से जानकारी मिली है की ठेकेदार द्वारा अनेको लोगो से खुले आम कहा गया है कि पूर्व के बिलस का ज़ब तक विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया जाता तब तक ये गड्ढा ऐसे ही पड़ा रहेगा l*
*सार्वजनिक पेशाबघर कि दीवार कभी भी ढह सकती है क्योंकि खोदा गया गड्ढा इस तरह से खोदा गया है कि पेशाबघर कि एक दीवार के ही नीचे गहरा गड्ढा हो चूका है जिसके कारण उक्त दीवार कभी भी ढह सकती है l*
*उपखण्ड प्रशासन को इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये तत्काल जनहित को देखते हुये उचित कार्यवाही करके आमजन को राहत पंहुचानी चाहिए l*
*गौर तलब है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन हजारो लोगो का आना जाना लगा रहता है l*सभी यात्रीयो एवं राहगिरो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है l*
*देखना यह कि जलदाय विभाग के अधिकारियों कि कुम्भ कर्णी निंद्रा टूट पाती है और वे आमजन को राहत कब पंहुचा पाते है या नहीं!*










