लिओ क्लब क्लासिक द्वारा आन अकेडमी मे आयोजित किया स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर*

*207 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच*
*केकड्डी 24 जुलाई (टूरिस्ट रिपोर्टर )*
*लियो क्लब केकड़ी क्लासिक द्वारा लायन्स क्लब केकड़ी के मार्गदर्शन में आन अकादमी विद्यालय केकड़ी में बाल्य चिकित्सा जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया lजिसमे लियो अध्यक्ष अमित गर्ग, लायन जगदीश फतेहपुरिया, लायन एस एन न्याती, लायन निरंजन चौधरी, लायन मुरारी गर्ग, विद्यालय निर्देशक वीर सिंह अलोदिया, प्रधानाचार्या श्रीमति वंदना सांखला ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।*
*प्रधानाचार्या वंदना ने स्वागत भाषण देते हुए लियो क्लब के कार्यों की एवं सामाजिक सरोकार की विस्तृत जानकारी प्रदान की।*
*प्रांतीय जी ई टी कोर्डिनेटर लायन एस.एन.न्याती ने लिओ क्लब केकड़ी क्लासिक द्वारा लगाए जा रहे निरंतर चिकत्सा जांच शिविर की प्रशंसा की एवं सन्देश दिया पहला सुख निरोगी काया!*
*लियो क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष नुहाल ने कैम्प के प्रायोजक भामाशाह श्रीमति किशनकान्ता फतेहपुरिया, लायन जगदीश फतेहपुरिया का आभार प्रकट किया गया, साथ ही यह भी बताया की क्लब की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन सामग्री भी वितरित की गयी l*
*लियो क्लब सचिव डॉ पवन सिंघल ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डीडी गुप्ता ने नाक कान गले की जांच की। सामान्य जांच स्वास्तिक हॉस्पिटल केकड़ी, डॉ आशीष बाकलीवाल के निर्देशन में उनकी टीम द्वारा की गयी। सिंघल डेंटल हॉस्पीटल जूनिया गेट से डॉक्टर पवन सिंहल ने मुँह व दातों की जांच की। नेत्र की जांच टेक्नीशियन राज जैसवानी ने की !*
*हेल्थ चेकअप शिविर में लायन कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, लायन हितेश मेवाड़ा, लियो सदस्य अंकुर सिंहल, युवराज पांड्या, अखिलेश चौकड़ीवाल, प्रिन्स टांक, नीरज जांगिड़, वैभव मेडतवाल, कुशल जैन, दिव्यांश जैन, हर्षित फतेहपुरिया, अंकुर बंसल, हिमांशु सिंहल, शैलेश गर्ग, प्रत्यक्ष गर्ग,ने सराहनीय सहयोग दिया।*
*अध्यक्ष लिओ अमित गर्ग द्वारा बताया गया कि विद्यालय के 207 छात्र छात्राओं की जाँच कर परामर्श प्रदान किया गया एवं शिविर के उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी साथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया।*










