*भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मे बड़े बदलाव की तैयारी -अंतिम निर्णय लिया जा चुका -संगठन के बाद केंद्र सरकार मे होगा बदलाव*

*शाह के मोदी के उत्तराधिकारी बनने की प्रबल सम्भावनाये*
*नई दिल्ली 4 जुलाई (स्पेशल करेस्पोंडेंट -जनतंत्र तक अपडेट )*
*भाजपा के राष्ट्रीय संगठन एवं मोदी सरकार मे बड़े बदलाव की तैयारी अंतिम चरण मे पंहुच चुकी है l*
*पहले चरण मे पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मे बदलाव होगा l*
*इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी महासचिव बी एल संतोष की एक मीटिंग हो चुकी है एवं अंतिम सूची तैयार कर ली गई है l*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी मंत्रिमंडल मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रमोशन होना लगभग निश्चित हो चुका है l*
*अमित शाह को उप प्रधान मंत्री बनाने की चर्चाये चरम पर है l*
*ऐसा करके मोदी जी के बाद कौन की अटकलो पर स्थाई विराम लगाने की अंतिम तैयारी लगभग हो चुकी है lमतलब साफ है पी एम मोदी के बाद अमित शाह उनका स्थान लेंगे l*
*मोदी मंत्री मंडल से अनेक दिग्गजो को बाहर का रास्ता दिखाया जाना भी लगभग तय कर लिया गया है उनमे नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, राजनाथ सिंह, अर्जुन राम मेघवाल प्रमुख है l*
*स्मृति ईरानी की मंत्री मंडल मे वापसी भी लगभग तय हो चुकी है l*
*नये मंत्री मंडल मे महिलाओ, युवाओ, अनुभवीयो को शामिल किये जाने की प्रबल सम्भावनाये है l*
*देश का नया वित्त मंत्री कोई अर्थशास्त्री होगा lप्रमुख नाम RBI के पूर्व गवर्नर शशिकांत का नाम चल रहा है l*






