BREAKING NEWSनिकाय चुनाव

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल नें दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा -निकाय चुनाव से पूर्व सियासी हलचल बढ़ी

केकड़ी 25 अगस्त (पवन राठी )*

केकड़ी में नगर पालिका चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है।पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मित्तल के इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।पालिका चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अनिल मित्तल के भाजपा छोड़ने से पार्टी के स्थानीय समीकरणों पर भी चर्चा होने लगी है। *चर्चाओ का बाजार गर्म है कि मित्तल कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा के समीकरण बिगाड़ सकते है और कांग्रेस का हाथ थाम कर वापस पालिकाध्यक्ष पद पर काबिज होने का सपना संजोये बैठे है l*
दूसरी चर्चा यह चल रही है कि मित्तल 40 जिताऊ योद्धाओ कि तलाश मे है जिन्हे अपने नेतृत्व मे बतोर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी दंगल मे उतार कर खुद पालिकाध्यक्ष कि कुर्सी पर काबिज होने कि कोशिश मे है l
अनिल मित्तल से संपर्क का प्रयास किया गया परन्तु संपर्क नहीं हो पाया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!