*माहेश्वरी समाज मंगलवार को मनायेगा वंशउत्पत्ति दिवस महेश नवमी**नगर मे निकाली जाएगी शोभायात्रा -सांय होगा सम्मान समारोह आयोजित*

*केकड़ी 22 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*माहेश्वरी समाज केकड़ी द्वारा महेश नवमी पर्व 2026 समाज उत्पत्ति दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।*
*महेश नवमी महोत्सव संयोजक छीतर मल न्याती ने बताया कि समारोह सायंकाल 4:00 बजे महेश वाटिका में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शंकर मूंदड़ा के मुख्य आतिथ्य में माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य सत्यनारायण न्याती की अध्यक्षता में एवं शिव प्रकाश तोषनीवाल, शिवराज बागला एवं भागचंद मूंदड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा। श्री महेश मंडल के अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल के अनुसार महेश चंद्र बागला, कमलेश बसेर एवं बजरंग हेड़ा के नेतृत्व में प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं का एवं प्रोफेशन डिग्री प्राप्त प्रतिभावाओ का अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाएगा।*
*श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार राठी के अनुसार माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर बियानी, सचिव रौनक सोमानी के नेतृत्व में 17 जून से 21 जून तक आयोजित पुरुष क्रीडा प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं महेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष ममता न्याती, सचिव आशा मूंदड़ा के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के 18 जून से 19 जून तक आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। सचिव महावीर प्रसाद बागला के अनुसार माहेश्वरी भवन पुरानी केकड़ी से प्रातः 8:15 बजे भगवान स्वरूप राठी एवं महावीर प्रसाद मूंदड़ा के नेतृत्व में भगवान गौरी शंकर महादेव की पूजा अर्चना के बाद विशाल माहेश्वरी समाज की शोभायात्रा सदर बाजार होते हुए झाकियों एवं भजन कीर्तन के साथ नाचते कूदते महेश वाटिका पहुंचकर पूर्णेश्वर महादेव की आरती के साथ संपन्न होगी।*
*मंत्री दिनेश कुमार राठी के अनुसार विशाल शोभायात्रा में समाज बंधुओ के लिए जल पान, शोभा यात्रा प्रारंभ में भगवान स्वरूप राठी एवं विजय कुमार राठी द्वारा शीतला गली में, हर नारायण मंत्री द्वारा जूनिया गेट पर, चंद्र प्रकाश गिरधारी लाल, बनवारी लाल लखोटिया द्वारा प्रगति मंडल भवन में, माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा राधे कृष्णा कुंज पर, छीतर मल सत्यनारायण धर्मी चंद न्याती द्वारा स्वागत एवं सम्मान जलपान व्यवस्था की जाएगी। सायंकाल समारोह आयोजित होगा। मध्यान्ह आरती पश्चात एवं सायंकाल समारोह पश्चात निरंजन तोषनीवाल एवं दिनेश काबरा के नेतृत्व में सहभोज का आयोजन होगा। संयोजक छीतर मल न्याती ने माहेश्वरी समाज के जन्मोत्सव पर प्रतिष्ठान का अवकाश रखने का आग्रह किया।*








