Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSपेंशनर्स समाज

राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी की आवश्यक बैठक संपन्न-सभी उपशाखाओ नें केकड़ी जिला शाखा से सम्बद्ध रहने का किया ऐलान*

केकड़ी 29जून (जनतन्त्र तक अपडेट )*
*आज 29.6.2026 सोमवार को राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी द्वारा अधीनस्थ उप शाखाओं  (सावर,कादेड़ा, सरवाड़, जूनिया,) के सभी  अध्यक्षों  की जिला स्तरीय एक आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय कोर्ट परिसर केकड़ी स्थित पेंशनर्स भवन में आयोजित की गई ।*
*उक्त बैठक में उप शाखा कादेड़ा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड़ सरवाड़ उप शाखा अध्यक्ष रूपचंद पांड्या जूनिया,उप शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह राव,सावर,उप शाखा अध्यक्ष प्रतिनिधि कालूराम रेगर उपस्थित रहे।*
*सभी उप शाखा अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से एक मत होकर विचार विमर्श के पश्चात कहा कि हम सभी उप शाखाएं राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के साथ ही सदैव से रह रहे हैं तथा भविष्य में भी जिला शाखा केकड़ी के साथ ही रहेंगे ।*
*सभी उप शाखा अध्यक्षों ने यह भी कहा कि  राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर द्वारा मांगी गई मतदाता सूचियो को हम अजमेर नहीं भिजवा कर हमारे से संबंधित  राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी को ही प्रेषित करेंगे ।*
*बैठक में भिनाय उप शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार जोशी ने भी अपने विचार प्रकट किये।*
*बैठक के अंत में जिला शाखा संरक्षक रामकरण चौधरी जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने पधारे हुए सभी शाखा अध्यक्षों का आभार व्यक्त कर संगठन को भरपूर सहयोग देने वह मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!