*श्री धाकड महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।* *समाज के उत्थान पर हुआ मंथन*

*केकड़ी -सरवाड़ 30जून (जनतंत्र तक अप डेट -पवन राठी )*
*श्री धाकड महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र नागर की अध्यक्षता में ब्लू सफायर होटल में आरके पुरम कोटा में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की पूजा अर्चना एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ।*
*प्रथम सत्र में सभी पदाधिकारियों का परिचय संपन्न हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री श्री हेमराज नागर ने आने वाले सभी अतिथियों का अपने उद्बोधन के माध्यम से अभिनंदन किया और कहा कि पूरे देश भर में धरणीधर जयंती बड़ी धूमधाम से एक ही दिन मनाई जाए इस पर प्रकाश डाला व प्रत्येक जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह करियर सेमिनार वृक्षारोपण जेसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं l*
* *साथ ही धाकड़ समाज का मुख् पत्र धाकड़ बंधु पत्रिका के प्रकाशन को लेकर चर्चा की गई जिसमें अंतिम निर्णय लिया गया की धाकड़ बंधु पत्रिका का पुनः प्रकाशन कोटा से शुरू किया जायेगा l*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने कहा है कि समाज में युवाओं और मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है आज युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है समाज में प्रि- वेडिंग शूट डीजे युवाओं में नशा की प्रवृत्ति अन्य फिजूल खर्ची पर रोक लगनी चाहिए समाज कृषि के साथ-साथ व्यापार और राजकीय नौकरियों में आगे बढ़ रहा है।*
*राष्ट्रीय महामंत्री गौरीशंकर पटेल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।*
*कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद सिंह धाकड़ जयपुर, गोपाल लाल धाकड़ राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अजमेर नवनीत नागर प्रदेश उपाध्यक्ष देवली बालमुकुंद लिंबोदी, मोना सुस्तानी, दयाराम धाकड़ खाचरोद, भागीरथ नागर सीहोर, भूपेंद्र धाकड़ कोटा, बालूराम धाकड़ शाहपुरा,*
*राष्ट्रीय महामंत्री हेमराज नगर नैनवां, अशोक पटेल भोपाल, गौरी शंकर पटेल इंदौर, चंद्रप्रकाश नागर कोटा।*
*राष्ट्रीय मंत्री पदम धाकड़ प्रधान नैनवा, मुकेश धाकड़ उज्जैन, श्री राम धाकड़ बयान, डॉक्टर गणेश नागर मांडलगढ़, तख्तमल नागर बारां, राजकुमार ओरा रामगंज मंडी उपस्थित रहे।*
*साथ ही श्री धाकड़ महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह मंडलोई, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर नागर, उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ सहित महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।*






