Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSpolitics

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने एडवोकेट आसिफ हुसैन को जयपुर पश्चिम का प्रभारी  किया नियुक्त

केकड़ी 18 जुलाई (ब्यूरो )
*राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष  एम.डी. चोपदार ने संगठन को मजबूत करने के लिए जयपुर शहर में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय कॉग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार, आसिफ हुसैन को जयपुर पश्चिम का प्रभारी (अल्पसंख्यक विभाग) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी*नवनियुक्त प्रभारी आसिफ हुसैन ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व*
*प्रदेश कांग्रेस कमेटी और* *अल्पसंख्यक विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से जयपुर पश्चिम क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और अधिक बल मिलेगा तथा संगठन का विस्तार होगा।*नवनियुक्त प्रभारी ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएंगे। आसिफ हुसैन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!