Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
socialटॉप न्यूज़

*अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के न्याती अध्यक्ष एवम चितलांग्या महामंत्री बने*

*अजमेर -केकड़ी 13 जुलाई l*
*अजमेर जिला माहेश्वरी सभा अजमेर के 12 जुलाई 2026 रविवार को माहेश्वरी भवन ब्यावर में संपन्न चुनावों  मे सत्यनारायण न्याती केकड़ी  अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।*
*मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल मालू, सहायक चुनाव अधिकारी सी. ए. रमेश चंद्र राठी, ओमप्रकाश लड्डा ने सत्यनारायण न्याती को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर पदाशीन किया।*
*अध्यक्ष न्याती ने निर्विरोध अपनी टीम का चयन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राठी किशनगढ़, उपाध्यक्ष डॉक्टर एल एन बलदुआ ब्यावर एवं उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मूंदड़ा पीसांगन,  महामंत्री पद पर रमेश एच माहेश्वरी ब्यावर, संयुक्त मंत्री मनोहर कोगटा बिजयनगर, लक्ष्मी निवास डोडिया सरवाड़ एवं अनिल बियाणी किशनगढ़, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मुर्किया अजमेर, पी. आर. ओ. प्रचार मंत्री ओमप्रकाश लोगड़ नसीराबाद व संगठन मंत्री नरेंद्र लड्डा अजमेर का किया। चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।*
*प्रदेश चुनाव अधिकारी ताराचंद माहेश्वरी, केंद्रीय पर्यवेक्षक रामवतार आगीवाल व रमेश कुमार भैया, प्रदेश पर्यवेक्षक सुरेश चंद झवर कुचामन, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा, महामंत्री अशोक जेथलिया का सराहनीय सहयोग रहा।*
*अजमेर जिले की समस्त क्षेत्रीय सभा अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़, केकड़ी, बिजयनगर, पीसांगन के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी समस्त कार्यकारी मंडल सदस्य एवं समस्त माहेश्वरी समाज के सदस्य, महेश्वरी पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप जाजू, समस्त पदाधिकारी क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष जुगल किशोर मनिहार व पदाधिकारी व संपूर्ण समाज का सराहनीय सहयोग रहा।*
*अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष राम कुंवार भूतड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम तोषनीवाल, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा संयुक्त मंत्री* *रमाकांत बालदी, महासभा कार्यकारी समिति सदस्य विजय शंकर मूंदड़ा, अजमेर माहेश्वरी क्रिश्चियनगंज समिति के अध्यक्ष सुभाष नुवाल, महामंत्री जगदीश प्रसाद झवर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल बालदी, सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्रीकांत बालदी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सारढा, राधामोहन सारढा किशनगढ़, भगवती प्रसाद राठी अजमेर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी सरवाड़ ने आशीर्वाद व बधाई दी। अजमेर जिला माहेश्वरी महासभा को 3 वर्ष के कार्यकाल में उत्कृष्ट सेवा करने की सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित की।*

एस एन न्याती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!