Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSsocial

*माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी की मासिक बैठक में खेल, भजन और स्नेह मिलन का रहा उल्लासपूर्ण आयोजन*

केकड़ी 28 जुलाई (पवन राठी )*
*माहेश्वरी महिला मंडल, केकड़ी की अध्यक्ष ममता न्याती ने बताया कि मंडल की मासिक बैठक 27 जुलाई, सोमवार को महेश वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में मंडल की संरक्षिका मधु भाभी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।*

*इसके पश्चात महिलाओं ने अंताक्षरी, भजन-कीर्तन तथा बचपन की यादें ताज़ा करने वाले पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद लिया। रुमाल वाला खेल एवं सीनियर सिटीजन कबड्डी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।*

*बैठक में आगामी सावन माह के प्रथम सप्ताह में पिकनिक आयोजित करने तथा छोटी तीज के उद्यापन को लेकर सभी महिलाओं की सहमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।*

*कार्यक्रम के समापन पर संरक्षिका की ओर से स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया।*

*अंत में अध्यक्ष ममता न्याती ने सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा सचिव आशा मूंदड़ा ने उपस्थित सभी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरा कार्यक्रम आत्मीयता, उत्साह और आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण रहा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!