Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा जगत

पीएम के लाइव संबोधन से जुड़े केकड़ी के कॉलेज विद्यार्थी**नशा मुक्त युवा भारत अभियान’ में ली सामूहिक शपथ*

केकड़ी 2 अगस्त (ब्यूरो )*
*राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में आज ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक वृहद और अनुशासित कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।* *कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुई।*
*नशे के कारण, दुष्परिणाम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर हुआ मंथन:*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य प्रो. चेतन जी रेगर ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के कारणों और इसके सामाजिक व पारिवारिक दुष्परिणामों पर गहरा प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीणा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नशे के विभिन्न प्रकारों की चर्चा करते हुए इससे बचने के व्यावहारिक उपायों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। स्थानीय महाविद्यालय के प्रोफेसर मनोज ढाका ने नशे के चंगुल को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाते हुए छात्र-छात्राओं को इससे दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के वैज्ञानिक उपाय साझा किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. आनंद पाराशर द्वारा किया गया।*
*भक्ति सत्र, सामूहिक शपथ और कड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन:*
*भारत सरकार व उच्च शिक्षा विभाग के निर्धारित प्रपत्र और तय समय-सारणी के अनुसार, कार्यक्रम को पूर्णतः अनुशासित रूपरेखा में संपन्न किया गया।* *प्रातः 10 बजे से ही विद्यार्थियों का आगमन शुरू हुआ। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए एक विशेष ‘सत्संग एवं भक्ति सत्र’ का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।* *प्रधानमंत्री जी के लाइव संबोधन से पूर्व, हॉल में उपस्थित मुख्य अतिथियों, समस्त शैक्षणिक व मंत्रालयिक स्टाफ सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं को एक सुर में ‘नशा मुक्त युवा प्रतिज्ञा’ (शपथ) दिलाई गई। इसके बाद ठीक सुबह 11:00 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल संवाद और लाइव संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सफल प्रसारण किया गया जिसे सभी विद्यार्थियों ने बेहद ध्यानपूर्वक सुना।इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के दौरान महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक अधिकारी -सहायक प्रोफेसर— विकास कुमार, ज्योति मीणा, डॉ. शहजाद अली, मनोज ढाका, तनु बसवाल, प्रवीण वर्मा, एकता नेहरा, पुष्पेंद्र यादव, सुमन मीणा सहित मंत्रालयिक स्टाफ गणपत जाट, सुरेश जाट, विनोद साहू आदि सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं में जुटे रहे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!