*बार अध्यक्ष के प्रयास लाये रंग -कोर्ट परिसर मे सी सी सड़क निर्माण हुवा शुरू*

*बार अध्यक्ष कुमावत ने किया विधायक गौतम का आभार व्यक्त*
*सड़क निर्माण से अधिवक्ताओ मे दौड़ी हर्ष की लहर*
*केकड़ी 20 अगस्त (लीगल रिपोर्टर )*
*जिला बार एसोसिएशन केकड़ी अध्यक्ष सीताराम कुमावत के अथक प्रयास आखिर रंग ले ही आये और कोर्ट परिसर मे आज गुरूवार से सी सी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया l*
*गौर तलब हैँ की विगत दिनों विधायक शत्रुघ्न गौतम ने न्यायालय परिसर मे वकीलों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं जानी थीं lजब वकीलों ने एक स्वर से कीचड़ से मुक्ति दिलवाने की मांग प्रमुखता से उठाई थीं तब हाथों हाथ विधायक गौतम ने स्पॉट पर ही घोषणा कर दीं की एक सप्ताह मे सी सी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा l*
*उक्त घोषणा के चलते ही आज से सी सी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो पाया हैँ l*
*जिला बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत सहित पूरी बार कार्यकारिणी ने विधायक शत्रुघ्न गौतम का इसके लिए आभार व्यक्त किया हैँ l*
*अधिवक्ताओ मे दौड़ी हर्ष की लहर*
*कोर्ट परिसर मे सी सी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से बार के सभी सदस्यों मे हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने विधायक गौतम के त्वरित निर्णय और उसके क्रियान्वयन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की हैँ l*
*सी सी रोड़ निर्माण से कोर्ट परिसर मे आने वाले न्यायिक अधिकारियो-उपखण्ड अधिकारी -बार सदस्यों सहित पेशी पर आने वाले सभी लोगो को कीचड़ से मुक्ति मिल पाएगी lवर्षा काल मे बहुत दयनीय स्थिति हो जाती थीं अनेक लोग अब तक कीचड़ के कारण गिर कर जख़्मी हो चुके हैँ इस समस्या का स्थाई समाधान अब संभव हो पायेगा l*












