BREAKING NEWSpolitics

केकड़ी पालिका चुनावों मे 22 वार्डो मे कांग्रेस भाजपा मे सीधी तो 18 वार्डो मे होगा बहुकोणीय मुकाबला*

*18 बहुकोणीय मुकाबले  से विजयी पार्षदों कि होंगी बड़ी भूमिका*

*सीधे मुकाबले वाले वार्डो से भाजपा कांग्रेस को नहीं मिल पायेगा बहुमत का आंकड़ा*

*केकड़ी 04 सितम्बर (पवन राठी )*
*नाम वापसी के बाद केकड़ी के 40वार्डो मे मुकाबलो की तश्वीर अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है l*
*भाजपा व कांग्रेस के बीच 22 वार्डो मे सीधा मुकाबला होगा वही 18 वार्डो मे बहुकोणीय मुकाबला होना तय हो चुका है l*
*अब देखना यह है की 40 वार्डो की पालिका मे बहुमत के लिए 21 का आंकड़ा है l*
*22 वार्डो मे भाजपा कांग्रेस कितनी सीटे जीत पाती है और बहुकोणीय मुकाबले वाले 18 वार्डो के चुनाव परिणाम क्या गुल खिलाते है यह जनता तय करेंगी और उसके परिणाम 14 सितम्बर को आएंगे l*
*फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि 18 वार्डो के परिणामो कि पालिका बोर्ड गठन मे महत्वपूर्ण भूमिका होंगी lइसका प्रमुख कारण 22 वार्डो मे किसी भी दल को 21 सीटे नहीं मिल पाएगी और बोर्ड गठन मे 18वार्डो के परिणाम ही बड़ी भूमिका मे होंगे l

*इन वाडों में होगा बहुकोणीयमुकावला:-*
________________________
*वार्ड 2 में कांग्रेस के नौरतमल रेणर, भाजपा के अरविंद कासोटिया और निर्दलीय राहुल देवातवाल के बीच मुकावला है। वार्ड 5 में कांग्रेस के धन्नालाल  डसाणिया, भाजपा के शिवराज चौधरी और आरए्लपी के राजेंद्र कुमार मैदान में हैं। वार्ड 6 में कंग्रेस की माया कुमारी, भाजपा की सीमा डसाणिया औरआरए्लपी की सुमन कुमारी जाट चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 8 में कांग्रेस की भवानी कुमावत, भाजपा के राजेंद्र चौधरी औरआरएलपी के दिलखुश आमने-सामने हैं।वार्ड 16 में काग्रेस के सत्यनारायण माली,भाजपा के नंदलाल माली, निर्दलीय अमरचंद और आरएलपी के राजेंद्र कुमारचौधरी मैदान में हैं। वार्ड 17 में भाजपा के धर्मींचंद माली, कग्रिस् के हेमराज मालीऔर निर्दलीय जितेंद्र बोयत और अरिहंत तेजस्वी के बीच मुकाबला है। वार्ड 20 में कांग्रेस  की प्रीति जैन, भाजपा की पूजा कुमारी और निर्दलीय नीता विजय चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 21 में निर्दलीय सिराजअहमद, कांग्रेस के हनुमान बाथरा और भाजपा के सुरेश कुमार साहू के बीच मुकाबला होग। वार्ड 28 में काग्रेस के शिवप्रताप, भाजा के गोवर्धन और निर्दलीय राजेश कुमार बलाई मैदान में हैं। वार्ड , 30 में कांग्रेस  की सलमा बेगम, भाजपा की गुलनाज बानो, आरएलपी की शमीला बानोऔर निर्दलीय नजमीन बानो के बीच मुकावला है। वार्ड 31 में कांग्रेस के हेमराज, भाजपा के कैलाश चौधरी और निर्दलीय राथेश्याम माहेश्वरी मैदान में हैं।वार्ड 38 में भाजपा के मनोज कुमार, कग्रेसके आसाराम वैष्णव और निर्दलीय राजू चौधरी के बीच मुकाबला है। वहीं वार्ड 40में कग्रेस के हेमराज खटीक, भाजपा के अजय जगरवाल, निर्दलीय मनीष वर्मा और गणेश तारावत चुनाव मैदान में ।*

*होट सीट बना वार्ड 25*
*वार्ड संख्या 25 पर पूरे केकड़ी कि नजर है lभाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ने वाले एवं कांग्रेस के मुख्य रण नितिकार एवं पालिकध्यक्ष के प्रबल दावेदार अनिल मित्तल इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे है l*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!