*गोपाल धाकड समाज की राष्ट्रीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य मनोनीत**समाज के लोगो शुभ चिंतको नें जताया राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार एवम गोपाल धाकड़ को दी शुभकामनायें*

*केकड़ी -सरवाड़ 24 जून (जनतंत्र तक अपडेट )*
*श्री धाकड महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करके हुए श्री धाकड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने गोपाल लाल धाकड़ को मनोनीत किया l*
*पिछले कई सालों से समाज के लिए तत्पर पर रहकर संगठन हेतु कार्य करते रहने के फल स्वरुप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देते हुए संगठन के माध्यम से समाज सेवा करने का मौका दिया गया l*
*इससे पहले धाकड़ ने प्रदेश ,संभाग ,जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन की कई पदों पर आसीन रहते हुए संगठन के माध्यम से धाकड़ समाज का अपेक्षित सहयोग किया है l*
*अजमेर जिले से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिलने पर समाज के ओमप्रकाश धाकड़ जिला अध्यक्ष धाकड़ महासभा राधेश्याम धाकड़ जिला अध्यक्ष युवा संघ प्रधान धाकड़ भंवर लाल धाकड़ पीपरोली शंकर लाल धाकड़ अशोक धाकड़ सोहनपुरा मुकेश धाकड़ दुर्गा लाल धाकड़ लल्लाई एवं कई समाज बंधुओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए धाकड़ को शुभकामनाएं दी।*








