Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़संगठन गतिविधियां

*महेश नवमी महोत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के साथ संपन्न*.*समारोह आयोजित कर प्रतिभाओ को किया सम्मानित*

*केकड़ी 24 जून (जनतंत्र तक अपडेट )*
*केकड़ी भगवान महेश के प्राकट्य दिवस महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर केकड़ी माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम अभूतपूर्व उत्साह, भक्ति एवं* *सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुए।*
*संपूर्ण महोत्सव समाज की एकता, संगठन शक्ति, सेवा भावना एवं संस्कारों का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया।*
*सायंकाल महेश नवमी महोत्सव पर महेश वाटिका में आयोजित भव्य समारोह में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शंकर मूंदड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समाज की एकता, संगठन, सामाजिक समरसता एवं मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता और सहभागिता होती है। उन्होंने युवाओं को समाज का भविष्य बताते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य सत्यनारायण न्याती ने कहा कि बालक और बालिका का विवाह 21 वर्ष से 25 वर्ष की आयु में होने पर सामाजिक समस्या का निदान है। सभी मातृशक्ति को आग्रह करते हुए अपने बच्चों की शादी निर्धारित उम्र पर करने का आव्हान किया। उन्होंने महासभा के ट्रस्टों की योजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए शैक्षणिक कोचिंग पर शिक्षण शुल्क में छूट होने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विशिष्ट अतिथि भागचंद मूंदड़ा ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने व सुधार पर विचार रखें।* *विशिष्ट अतिथि शिवप्रसाद तोषनीवाल शिवराज बागला ने भी अपने विचार रखें। महेश नवमी संयोजक छीतरमल न्याती ने स्वागत भाषण दिया। क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष आनंद कुमार सोमानी प्रगति मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने अपने उद्बोधन में समाज सुधार एवं संगठित रहने पर विचार रखें।*
*श्री महेश मंडल अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में महेश चंद्र बागला, कमलेश बसेर एवं बजरंग हेड़ा के सहयोग से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।*
*माहेश्वरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर बियानी एवं सचिव रौनक सोमानी के नेतृत्व में आयोजित खेल एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।  महिला मंडल अध्यक्षा ममता न्याती एवं सचिव आशा मूंदड़ा के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं ने विशेष आकर्षण प्राप्त किया तथा विजेता प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।*
*कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेश नवमी महोत्सव मंत्री दिनेश कुमार राठी, सचिव महावीर प्रसाद बागला, जिला कार्यकारी मंडल* *सदस्य रोहित राठी, समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई*
*महाप्रसादी एवं सहभोज की भव्य व्यवस्था निरंजन तोषनीवाल एवं दिनेश काबरा के नेतृत्व में संपन्न हुई।* *सेवा भावना से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं की टीम ने अनुशासन एवं आत्मीयता के साथ समाजबंधुओं की व्यवस्था संभाली, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।*
*समारोह में माहेश्वरी मंडल, महिला मंडल, नवयुवक मंडल, प्रगति मंडल, युवा शक्ति, मातृशक्ति एवं समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही। महेश नवमी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि समाज की एकता, सेवा, संस्कार और संगठन शक्ति का जीवंत महापर्व बनकर समाज के इतिहास में एक यादगार अध्याय जोड़ा गया। आभार प्रदर्शन महेश्वरी मंडल अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल द्वारा प्रस्तुत करते हुए सभी समाज बंधुओ का साधुवाद किया। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद बागला एवं जय नारायण गुप्ता ने किया।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!