Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त

*नाइलिट अजमेर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में  हुवा आयोजित*

*विधायक गौतम ने राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति, शिक्षा, कौशल, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।*

*केकड़ी  (ब्यूरो )*
*राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट), अजमेर के केकड़ी परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में श्री शत्रुघ्न गौतम, माननीय विधायक, केकड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।*

*समारोह में डॉ. संजीव गुप्ता, कार्यकारी निदेशक, नाइलिट अजमेर तथा डॉ. जितेंद्र भाटिया, वैज्ञानिक ‘ई’, नाइलिट अजमेर की विशिष्ट उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन एवं सहभागिता से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।*

*कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों, प्रेरणादायक भाषणों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति (स्किट) भी प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।*
*समारोह के अंतर्गत कविता एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।*

*समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के निर्णायकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को भी उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शत्रुघ्न गौतम को नाइलिट अजमेर की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।*

*मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति, शिक्षा, कौशल, तकनीकी दक्षता एवं नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।*

*समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता, जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!