Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSsocial

*कणोज के सरकारी स्कूल में अब बच्चे नहीं बैठेंगे जमीन पर, समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने की बेंच – डेस्क भेंट करने की घोषणा।*

*केकड़ी 16अगस्त (ब्यूरो )*
*स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाह की अनूठी पहल, कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी बैठने की बेहतर सुविधा।* *अब विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।* *भामाशाह द्वारा जल्द ही उपलब्ध करवाए जाने वाले फर्नीचर से बच्चों को न केवल सुविधाजनक ढंग से बैठकर अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई के प्रति रुचि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।*

*इस दौरान विद्यालय परिसर में बेंच की घोषणा होने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।* *बालक-बालिकाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।*

*संस्था प्रधान फरीदा बानो एवं विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भामाशाह दिग्विजय सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।*

*विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र का यह पहला सरकारी विद्यालय होगा, जहां विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार बैठने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।*

*समस्त ग्रामवासियों ने समाजसेवी दिग्विजय सिंह राठौड़ की इस सेवाभावी पहल की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया गया सहयोग समाज की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात कणोज के विद्यार्थियों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!