*श्री सुधासागर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व*

*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया ध्वजारोहण*
*केकड़ी 16 अगस्त (पवन राठी )*
*सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया।*
*इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कवि बुद्धिप्रकाश दाधीच, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र जोशी, अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रितेश जैन शामिल थे। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित स्कूल परिवार ने दिगम्बर जैन समाज के संरक्षक कैलाशचंद सोनी, अध्यक्ष भंवरलाल बज, शिक्षाविद प्रोफेसर के सी जैन, मुकेश छाबड़ा, सचिन गदिया, अशोक जैन व पारस बज की अगुवाई में अतिथियों का भाव भीना स्वागत किया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना से किया गया। तत्पश्चात स्कूल के 315 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में देशभक्ति, संस्कार युक्त शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं लोकगीतों की एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।*
*समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गौतम ने नीट, आईपीमेट, सीएमए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थियों सहित विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक व खेलकूद की गतिविधियों में उपखण्ड व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्री सुधासागर स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होनें देश के शहीदों को याद करते हुए आजादी के पर्व की बधाई दी तथा प्रख्यात दिगम्बर जैन संत श्री सुधासागरजी महाराज की प्रेरणा से चल रहे इस विद्यालय की मुक्त कंठ से सराहना की। समारोह को विशिष्ट अतिथि के रूप में बुद्धिप्रकाश दाधीच ने भी* *संबोधित किया। संचालन कक्षा ग्यारह की छात्रा अन्वेक्षा जैन, कक्षा बारह की छात्रा साक्षी व्यास व तन्नू साहू ने किया।*














