
*केकड़ी 16अगस्त (ब्यूरो )*
*कम्मू राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह केशावत (मानपुरा) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर में सम्मानित किया गया।* *कमला देवी जन संस्थान, सीकर द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुमित्रा-सुरेंद्र सिंह डोबर सेवा समिति, जयपुर के संस्थापक एवं भामाशाह सुरेंद्र सिंह ने साफा बंधन एवं शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर केशावत का सम्मान किया। रणजीत सिंह केशावत लंबे समय से जनहित, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाजसेवा कर रहे हैं। उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिलना क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। रणजीत सिंह केशावत को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर चंहुओर से बधाई दी जा रही है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता उदयसिंह रायपुरिया (चित्तोड़गढ) भी मौजूद रहे।*






