Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
BREAKING NEWSक्राइम

*सावर थाना क्षेत्र के घटियाली में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल।*

*सावर 25 जुलाई*
*अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के घटियाली ग्राम में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।* *हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया।*
*सावर थाना पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। दुर्घटना में जसवंतपुरा निवासी दीपक पुत्र परमेश्वर गुर्जर, घटियाली निवासी रामपाल पुत्र हरिराम माली, थाना सावर  निवासी दिनेश पुत्र रामकिशन मीणा तथा सावर निवासी कान्हाराम पुत्र गणपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।*

*देवली उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कान्हाराम पुत्र गणपत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दीपक, रामपाल और दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।*

*हादसे की सूचना मिलते ही देवली उपजिला अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन एवं ग्रामीण पहुंच गए। सावर थाना पुलिस के एएसआई किशनलाल जाट  एवं रामधन मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल तथा अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।*
*पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!