Welcome to जनतंत्र तक अपडेट   Click to listen highlighted text! Welcome to जनतंत्र तक अपडेट
टॉप न्यूज़नगरपालिका की लापरवाही

*5 मिनट की बारिश में सड़क बन जाती है दरिया- घर वाले हो जाते हैं 1 घंटे के लिए घर में कैद*

*केकड़ी  24 जून (जनतंत्र तक अपडेट)*
*नगर पालिका केकड़ी की सफ़ाई व्यवस्था इस कदर चरमागाई है कि मात्र 5 से10 मिनट की वर्षा से ही सड़क बन जाती है दरिया* ।

*अजमेर रोड पर श्री राम सर्कल से  डोराई का रास्ता नीलम टेंट हाउस के पुराने मकान तक के रास्ते में महेश नारायण शर्मा के यहां बड़ा नाला अवरुद्ध हो रखा है जिससे थोड़ी सी बरसात में ही सड़क पर इस कदर* *पानी भर जाता है कि आने जाने वाले राहगीरो को भारी परेशानी  का सामना करना पड़ता है ।जो पैदल चलते हैं  उनके लिए पानी में से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन जाती है दो-तीन मकान वाले घर में कैद हो जाते हैं जब तक अपनी एक घंटे तक धीरे-धीरे आगे बढ़ता है तब जाकर मकान वाले बाहर निकाल पाते हैं नगर पालिका की सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण से यह कृत्रिम मुसीबत बनी है जो थोड़ी सी बरसात में ही पानी व नाले का सारा कचरा  सड़क पर आ जाता है मकानों के बाहर बनी हुई रपट व सड़कों की   क्रॉसिंग पर बनी रपट के अंदर की सफ़ाई  नहीं होने के कारण से सारा पानी रोड पर आ जाता है । रपट के नीचे कचरा  व प्लास्टिक  की थैलियां फंसी रहती है।*
*महेश नारायण शर्मा के घर के बाहर पानी इस कदर भर जाता है कि सभी घर वाले लगभग 1 घंटे के लिए घर में ही कैद हो जाते है । कृपया नगर पालिका के उच्च अधिकारियों से निवेदन है कि सड़क पर जो पानी बरसात से भर जाता है उससे  निजात दिलवानें की मांग की गई है l*

केकड़ी की  सड़के बनी दरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!