
*केकड़ी 22 जून (जनतन्त्र तक अपडेट -पवन राठी )*
*मां श्री यादें प्रजापति विकास सेवा संस्थान केकड़ी के तत्वाधान में दिनांक 21 जून 2026 रविवार को नगरपालिका रंगमंच पर संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति भराई वालो की अध्यक्षता में प्रजापति समाज की विशाल साधारण सभा की बैठक रखी गई l जिसमें श्रीयादें माता मंदिर समिति डबरेला, श्रीयादे माता मंदिर समिति सरवाड़ एवं केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रजापति समाज के बंधु इस बैठक में उपस्थित रहे लिए बैठक में समाज सुधार नियमावली के 11 सूत्री प्रस्तावों पर सत्यनारायण प्रजापति भराई वालो ने एक एक प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की इन पर समाज के सभी पंच पटेलों ने सर्व सम्मति से सहमति प्रकट की ।साथ ही बिरदी चंद प्रजापत मालेडा, नोरत प्रजापत प्रन्हेड़ा , सत्यनारायण प्रजापत बिजवाड़,घिसा प्रजापत आमली, रामदेव प्रजापत डबरेला, शिव प्रकाश प्रजापत केकड़ी, बद्री प्रजापत फारकिया,धर्मीचंद प्रजापत जोताया आदि ने समाज सुधार हेतु अमूल्य सुझाव दिये । जिन पर समाज के सभी पंचों ने सहमति प्रकट की। जिसमें मुख्यतया शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण,प्रतिभाशाली आर्थिक तंगी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा कोष की स्थापना,मृत्युभोज, आटा साटा, सामाजिक झगड़ा आदि पर प्रस्ताव लिये गए। निश्चित रूप से इन प्रस्तावों से समाज को एक नई दिशा मिलेगी और भय समाप्त होगा।*. रामधन *प्रजापति कोहड़ा वाले ने बताया कि संस्थान चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी भेरुलाल प्रजापत अध्यक्ष श्री यादें विकास समिति धोड को नियुक्त किया गया l जिनके निर्देशन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण प्रजापति भराई वाले, सचिव पद पर रामधन प्रजापति कोहड़ा वाले कोषाध्यक्ष पद पर सूरजकरण प्रजापति गुड़गांव वाले का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस पर सभी समाज बंधुओ ने हर्ष और उल्लास ,जोश उमंग के साथ इनका स्वागत अभिनंदन किया गया और यह कार्यकारिणी 3 वर्ष के लिए वैद्य रहेगी ।नई ऊर्जा और जोश के साथ यह अपना कार्य करेंगे।*
*निर्वाचन अधिकारी भेरुलाल प्रजापति जामोली,डबरेला अध्यक्ष राम प्रसाद , रामदेव जी, सरवाड़ अध्यक्ष बना जी ,रामस्वरूप प्रजापत गोयला अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत आदि बाहर से पधारे समाज के प्रबुद्ध जनों का उपर्णा ,साफा बंधन कर स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक रामप्रसाद प्रजापत मानखंड, घीसालाल प्रजापत स्यार, कैलाश प्रजापत घटियाली,मूलचंद चंद प्रजापत तितरिया केकड़ी आदि प्रजापति समाज बंधु उपस्थित थे*।*
*बैठक का संचालन रामधन* *प्रजापति कोहड़ा वाले ने किया*l
*1. समाज में सभी छात्र/छात्राओं को कक्षा 12 तक अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाई जावें तथा तकनीकी शिक्षा व कौशल*
*प्रशिक्षण दिलाया जावे जिसमें रोजगार प्राप्त कर सके ।*
*2. समाज में ऐसे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं जो आर्थिक तंगी के कारण से आगे उच्च अध्ययन में असमर्थ है उनके लिए समाज द्वारा अपने क्षेत्र के संगठन में शिक्षा कोष की स्थापना कर उन छात्र-छात्राओं को सहयोग प्रदान करें। इस कोष के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में झगड़ा व दण्ड जुर्माना आदि में 1100/- रू. तथा शादी, गंगोज आदि नेगचारों में कम से कम 201/- रू. शिक्षा कोष में अनिवार्यतः जमा करवा सकते है या नहीं*
*3गंगा प्रसादी का कार्यक्रम एक दिन का ही रखा जावें तथा यथासम्भव एक ही मिठाई बनाई जाना प्रस्तावित हैं।*
*4.अंतिम संस्कार क्रियाक्रम में नान्देरा, दादेरा व ससुराल पक्ष ही कपड़े लेकर आवें, अन्य सामाजिक बन्धु नारियल लेकर ही आये।*
*5.आटा-साटा परम्परा से बचे। यदि पूर्व में ही ऐसा हो रखा हो तथा बड़ी वाली लड़की के सन्तान हो गई तथा छोटी वाली लड़की का बिगाड़ की स्थिति बन जावें तो रिश्ता बिगड़ने पर वह पक्ष जिसका घर बिगड़ रहा है (अर्थात् वर पक्ष) को 11,00,000/- अक्षरे ग्यारह लाख रूपये देय करेगा। इस राशि में से 1,00,000/- अक्षरे एक लाख रूपये धार्मिक, शिक्षा छात्रावास कार्य में काम में ली जावें तथा छोटी वाली लड़की जिसकी शादी हो गई हो उस लड़की के जेवर व झगड़ा राशि भी लड़के को दिया जाना प्रस्तावित हैं।*
*6. शादी होने के बाद कोई लड़की अपनी मर्जी से ससुराल जाने से मना करती है या घर वाले नहीं भेजते है तथा लड़का रखना चाहता है इस स्थिति में यदि लडकी वाले बिना सामाजिक सहयोग लिये बिना पुलिस कार्यवाही, न्यायालय का सहारा लेती है तो लड़की वालों को वर पक्ष द्वारा चढ़ाये गये जैवर व सामाजिक झगड़े की राशि के अलावा 5,00,000/- अक्षरे पांच लाख रूपये लड़के वालों को देने होंगे। गलत व सही का निर्णय सामाजिक पंचो द्वारा किया जायेगा जो मान्य होगा।*
*7 शादी के बाद लड़का यदि लड़की को लाने से इनकार करता है या लाने के बाद उसको प्रताड़ित करता है और रखने से इनकार करता है और इसमें यदि गलती लड़के की हो और यह सत्य सिद्ध हो जाये तो गलती करने वाले लड़के के द्वारा चढ़ाये गये जैवर व सामाजिक झगड़े की राशि लड़की के हक में छोड़ने होंगे तथा 5,00,000/-रू. अक्षरे पांच लाख रूपये लड़की को अलग से देय होंगे। गलत व सही का निर्णय सामाजिक पंचो द्वारा किया जायेगा जो मान्य होगा।*
*8. शादी-विवाह में प्रति जोड़ा वर पक्ष द्वारा पडला में अधिकतम एक तोला सोना व 750 ग्राम चांदी के जैवर ही (समटुनी) जाजम में पंचो के सामने चढ़ाये जायेगे। जिसमें अमीर व गरीब में समानता का भाव बना रहें।*
*9. बिना किसी विवाद के लड़के के द्वारा नाता विवाह कर लेने पर नाता विवाह करने वाला वर पक्ष 3,11,000/- रू. अक्षरे तीन लाख ग्यारह हजार रूपये नगद व नाता आने वाली लड़की अपने साथ पूर्व पति के द्वारा चढ़ाये गये जैवर साथ लेकर आती है तो नाता लाने वाले लड़के द्वारा उक्त राशि के साथ उक्त जैवर पूर्व पति को लौटाये जायेंगे तथा उक्त फैसला समाज के दो व्यक्ति मिलकर कर लेते है तो वह सर्वसमाज को मान्य होगा। यदि इसमें आनाकानी या वाद विवाद की स्थिति बने तो समाज के पंच एकत्रित होकर उक्त फैसले को अमल करायेंगे तथा 51,000/- रू. अक्षरे इक्यावन हजार रूपये नाता लाने वाले पक्ष से लेंगे तथा 3, 11,000/- रू. में से 11,000/- रू. तथा 51,000/- रू. धार्मिक/शिक्षा/छात्रावास कार्यों में खर्च किये जायेंगे शेष राशि पूर्व पति को झगड़ा राशि पेटे अदा कर दिये जायेंगे।*
*10. जन्मोत्सव, विवाह, मायरा, जडूला, वैवाहिक वर्षगांठ इत्यादि के पावन अवसर के उपलक्ष में यथाशक्ति सभी सामाजिक बंधु व जिस घर में कार्यक्रम है वह सामाजिक संस्थाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करने की राशि तय करें।*
*11. माँ श्रीयादे की परम्परा अनुसार हम हमारी कुलदेवी में अथाह श्रद्धा भाव रखते हैं तो हम हमारे प्रत्येक घर, हमारी बहन, बेटियों के नाक बिन्दाने पर पाबन्दी लगाई जावे या नही सहमति प्रदान करें।*











